शिवपुरी: जिले के रहने वाले SAF जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को लेने गुना आ रहे थे। उनकी पत्नी की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। हादसा मंगलवार रात 11 बजे के आसपास हुआ। उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शिवपुरी की वन विहार कॉलोनी के रहने वाले SAF जवान द्वारका प्रसाद की पत्नी सरकारी टीचर हैं। वह गुना जिले के चांचौड़ा इलाके में पदस्थ हैं। उनकी ड्यूटी चुनाव में लगी थी। 7 मई को हुए मतदान के लिए उन्हें पीठासीन अधिकारी बनाया गया था। राघौगढ़ इलाके के एक बूथ पर उनकी ड्यूटी थी। मंगलवार को चुनाव कराने के बाद वह मतदान दल के साथ गुना पहुंचीं। यहां पीजी कॉलेज में सामग्री जमा कराई गई। गुना आने पर उन्होंने अपने पति को कॉल कर दिया कि थोड़ी ही देर में सामग्री जमा हो जायेगी, वह उन्हे लेने आ जाएं।
उनके रिश्तेदार ने बताया कि पत्नी के कॉल के बाद द्वारका प्रसाद(44) कार से गुना के लिए निकले। गुना जिले के म्याना इलाके में रात 11 बजे के आसपास किसी वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हे जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। म्याना थाना प्रभारी TI संजीत माबई ने बताया कि सड़क हादसे में शिवपुरी के SAF जवान की मौत हुई है। पीएम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शिवपुरी के SAF जवान की सड़क हादसे में मौत: पत्नी को लेने गुना आ रहे थे; चुनाव में पीठासीन अधिकारी बनाई गईं थीं पत्नी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment