शिवपुरी: जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के बेरखेड़ी गांव में अज्ञात असामाजिक तत्व ने गांव के बाहर बने मंदिर में सिंद्ध बाबा की प्रतिमा को खंडित कर मंदिर के बाहर लाकर फेंक दिया। इतना ही नहीं असामाजिक तत्व ने मंदिर के बाहर बने भगवान शंकर के चबूतरे पर स्थापित सीमेंट-कंक्रीट से बनाई गई शेषनाग की प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
ग्रामीणों ने मिलकर इसकी लिखित शिकायत कोलारस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेरसिया पंचायत के बेरखेड़ी गांव के रहने बाले रज्जू छारी ने बताया कि आज सुबह वह और कुछ लोग मंदिर पर पूजा अर्चना करने पहुंचे थे।
जहां मंदिर के भीतर स्थापित सिंद्ध ठाकुर बाबा की मूर्ति खंडित कर किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मंदिर के बाहर फेंक दिया गया था। वहीँ मंदिर के बाहर बने भगवान् शंकर के चबूतरे पर शिवलिंग के ऊपर लगाए गए शेषनाग को भी खंडित कर दिया गया था।
यह घटना रात में किसी अज्ञात असामाजिक तत्व के ओर से घटित की गई है। अज्ञात के ओर से हवन कुंड में कुछ कपड़े भी जलाए गए है। इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज की गई है। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अज्ञात लोगों ने मंदिर की प्रतिमा को किया खंडित: ग्रामीणों ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment