Press "Enter" to skip to content

खंडहर मकान में पड़े कचरे में लगी आग: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला और श्वान के बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के सांइस कॉलेज के पास एक खंडहर नुमा मकान में फैले कचरे में सोमवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। वहां पर कचरा बीनने वाली एक मानसिक रूप से बीमार महिला उस जलती आग में मकान के अंदर मौजूद श्वान के छोटे-छोटे बच्चों को बचाने के लिए अंदर चली गई। आगजनी की सूचना जैसे ही फिजिकल पुलिस ने इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

इसके साथ ही मकान के भीतर घुसी महिला को पुलिस ने मय श्वान के बच्चों के साथ बाहर निकाला। बाद में सूचना पर से मौके पर आई दमकल ने मकान में लगी आग को बुझा दिया। बताया जा रहा है कि यह आगजनी का पूरा घटनाक्रम करीब एक घंटे चलता रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!