शिवपुरी: जिले के छर्च थाना क्षेत्र के डोभा गांव में आज सोमवार को दोपहर बेटी से बातचीत के संदेह में एक पिता ने अपने भाई और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पड़ोसी के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या कर दी। घटना में मृतक के भाई व अन्य परिजन भी मारपीट में घायल हुए है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक, डोभा गांव का रहने बड्डे उर्फ भरत कुशवाह को गांव के 20 वर्षीय अरविंद कुशवाह पर उसकी बेटी के बीच वार्तालाप शुरू होने का संदेह था। इसकी पुख्ता जानकारी बीते रोज भरत कुशवाह को लग गई थी।
इसी बात से भड़ककर सोमवार को 11 बजे अपने भाई धनराज व उसकी पत्नी बोटो बाई के साथ लाठी व कुल्हाड़ी लेकर अरविंद कुशवाह के घर पहुंच गया। उस वक्त अरविंद के साथ घर में उसका भाई दीपक व अन्य लोग थे। भरत कुशवाह ने घर में आते ही गाली-गलौंच शुरू कर दी और लाठियों से पहले दीपक की मारपीट की।
इतने में जब अरविंद सामने आया तो इन तीनों ने अरविंद पर पहले लाठी से वार किया। अरविंद बचने के लिए घर के बाहर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर भरत कुशवाह ने अरविंद की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया तो अरविंद मौके पर गिर गया और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद भरत ने दीपक के पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इधर, मामले की सूचना पर से मौके पर छर्च थाना पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी अपने मकानों में ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस तीनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
इस मामले में पोहरी SDOP सुजीत भदौरिया का कहना है कि युवती से बात करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद में युवती के पिता व अन्य परिवार के लोगों ने अरविंद की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की है। पुलिस ने तीनो आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई करेंगे।

लड़की से बात करने के शक में युवक की हत्या: पिता ने भाई और उसकी पत्नी के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से वार किया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment