शिवपुरी: शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र सेन्ट बेनेडिक्ट स्कूल के पीछे दर्पण कालोनी में रविवार की रात शिक्षिका के साथ चुनावी चर्चा कर रहे एक शिक्षक पर शिक्षिका के पति ने कार चढ़ा दी। शिक्षिका का पति इतने पर ही नहीं रुका उसने कार से उतरकर शिक्षक पर कई बार पत्थर पटककर मरणासन हाल में छोड़ मौके से फरार हो गया। घायल का उपचार ग्वालियर के अस्पताल में जारी है। जहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई है। बताया गया हमलावर और घायल आपस में मामा-बुआ के लड़के है जो एक तरह आपस में भाई लगते हैं। पुलिस ने हमलावर पर ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के मुताबिक़ शहर के राजेश्वरी रोड का रहने बाला मनीष शर्मा शासकीय शिक्षक हैं। मनीष राति किरार स्कूल में पदस्थ हैं। इसी स्कूल में मनीष के बुआ के लड़के जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा निवासी मनियर टोल टैक्स की पत्नी श्री शर्मा भी राति किरार स्कूल में शिक्षका के पद पर पदस्थ थी। दोनों देवर-भाभी की चुनाव में मतदान के लिए ड्यूटी लगी थी। बीती रात साढ़े आठ बजे श्री शर्मा ने अपने सेन्ट बेनेडिक्ट स्कूल के पीछे दर्पण कालोनी स्थित एक अन्य मकान पर चुनाव डयूटी संबंधी चर्चा करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान शिक्षिका श्री शर्मा का पति जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा कार क्रमांक एमपी 04सीयू2162 में सवार होकर आया और कार से शिक्षक मनीष शर्मा में टक्कर मार दी। जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा इतने पर ही नहीं रुका उसने पास में पड़े पत्थर को उठाकर मनीष के ऊपर कई बार पटक दिए। जिससे मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा मौके से फरार हो गया।
वहीँ इस मामले में मनीष शर्मा के भाई सतीश शर्मा का कहना है कि रविवार की रात मनीष ने फोनकर कहा था कि जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा ने मुझे कमरे में बंद कर लिया है और मुझे मारने के लिये कुछ लोगो को बुला रहा है। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान का कहना है कि जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा ने अपने मामा के लड़के मनीष शर्मा पर जान लेवा हमला किन कारणों के चलते बोला, इसका खुलासा नहीं हो सका हैं। पुलिस ने जीतेन्द्र उर्फ भूरा शर्मा के खिलाफ ह्त्या की प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

शिक्षक-शिक्षिका की वार्तालाप के बीच कार से पहुंचा शिक्षिका का पति शिक्षक पर चढ़ाई कार, पत्थर भी पटके / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment