Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी गुना फोरलेन हाईवे पर 2 बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत 4 घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के SSS फार्म हाउस के सामने पडोरा क्रासिंग पर रविवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक बाइक पर सवार तीन जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार उदय सिंह पुत्र रामसिंह और अंकुश पुत्र नेहरू सिंह निवासी गुलाबगंज जिला गुना अपनी अपाचे बाइक से शिवपुरी में अपने दोस्तों से मिलकर वापस गुना लौट रहे थे तभी
पडोरा क्रासिंग पर सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। शहर कांग्रेस नेता करण शर्मा ने तुरंत ही 108 एंबुलेंस को फोन कर कोलारस स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों को भर्ती कराया.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!