Press "Enter" to skip to content

मानसिक बीमार युवती को बहलाकर ले गया युवक, बेचने की जताई आशंका / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ के कालामढ़ निवासी मानसिक बीमार युवती को युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया. परिजनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है। बैराड़ के वार्ड 9 पावर हाउस के पास कालामढ़ निवासी संजय पुत्र नाथूराम परिहार ने एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत की है। संजय परिहार का कहना है कि वह पल्लेदारी का काम करता है। बेटी ललिता मानसिक रूप से बीमार है। वह बिना विचारे चल देती है। उसका इलाज भी चल रहा है। 25 अप्रैल की सुबह 9 बजे परिवार के सदस्य बाहर थे। तभी नरवर के बाबाओं की करई निवासी छोटू परिहार आया और बच्ची को बहला फुसलाकर संग ले गया। नाथूराम का कहना है कि नातिन को बेचने या किसी तरह की अनहोनी की आशंका जताई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!