Press "Enter" to skip to content

बहनोई ने कुल्हाड़ी से की साले की गर्दन पर हमला कर की हत्या / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर के तालपुरा बधारी गांव में 41 साल के साले की बहनोई ने आधी रात गर्दन में कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी है। नरवर थाने की मगरौनी चौकी प्रभारी जूली तोमर ने बताया कि नेपाल आदिवासी शुक्रवार-शनिवार की रात घर के बाहर खुले में खटिया पर सो रहा था। इसी दौरान उसके बहनोई अमर सिंह ने गर्दन में कुल्हाड़ी मार दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मृतक नेपाल की बहन सोमवती की शादी अमरसिंह से की थी। अमरसिंह और सोमवती की दो बेटियां व एक बेटा था, लेकिन बाद में अमरसिंह ने बहन सोमवती को अरविंद के संग बिठा दिया (एक तरह से शादी ). आरोपी बहनोई अमरसिंह अपने बच्चों को लेने के प्रयास में था, लेकिन बच्चों से भी नहीं मिलने दिया जा रहा था। इसी बात से नाराज होकर अमरसिंह ने नेपाल आदिवासी की हत्या कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!