शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने शनिवार रात बमोरी विधानसभा के शेखपुर गांव की आदिवासी बस्ती में पहुंचकर जनसंपर्क किया। इस दौरान वे अन्य ग्रामीणों के साथ गांव की ममता आदिवासी के घर पहुंचे जहां उन्होंने महिलाओं के साथ खाना बनाया फिर चाव से ग्रामीणों के साथ बैठकर खाना खाया।
महाआर्यमन सिंधिया के इस अंदाज को देख ग्रामीण भी चकित रह गए। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं से साथ पालक सहित दाल बनाने की विधि बताते हुए सब्जी बनाई। महाआर्यमन सिंधिया को सब्जी बनाना आती है इस बात से महिलाएं भी हैरान हो गईं। इसके बाद महाआर्यमन सिंधिया आदिवासी परिवारों के साथ बैठे जहां महिलाओं ने ढोलक बजाकर गीत गाया, जहां महाआर्यमान ने भी महिलाओं के साथ ताली बजाकर उनका साथ दिया।
पिता को वीडियो कॉल कर ग्रामीणों से कराई चर्चा
महाआर्यमन जब ग्रामीणों के बीच बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान उन्होंने अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया से वीडियो कॉल पर पहले खुद बात की, इसके साथ ही पास बैठकर खाना खा रहे एक ग्रामीण से वीडियो कॉल पर बात कराई। तब ग्रामीणों ने उनसे महाआर्यमन के बनाए खाने की तारीफ भी की। ग्रामीणों ने कहा की युवराज ने बहुत ही अच्छा खाना बनाया है। इस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हंसते हुए कहा कि कभी मुझे भी खिला देतेंं। इसके बाद ग्रामीण ने उन्हें को गांव आकर खाना खाने को आमंत्रित किया। वहीं सिंधिया ने भी ग्रामीण का आमंत्रण स्वीकार किया।
बता दें कि महाआर्यमान सिंधिया अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रचार-प्रसार में लगे हैं। इससे पहले महाआर्यमान दो बार ग्रामीणों के घर खाना खाने के साथ बैलगाड़ी और ट्रैक्टर चलाते नजर आ चुके हैं। जिससे वह खूब सुर्खियों में रहे थे।

महाआर्यमन सिंधिया ने बनाया खाना: फिर ग्रामीणों के साथ बैठकर किया भोजन, पिता को वीडियो कॉल कर कराई लोगों की बात / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment