शिवपुरी: हर मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करें और हम शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएं, इस उद्देश्य से चलें बूथ की ओर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कई गतिविधियां आयोजित हो रही हैं। शनिवार की सुबह न केवल शिवपुरी शहर में बल्कि जिले के सभी नगरीय निकायों में मतदाता जागरूकता का संदेश के साथ हाथों में तख्ती लेकर मतदाता जागरूकता के लिए बाइक रैली निकाली गई। शिवपुरी शहर में पोलो ग्राउंड पर सभी एकत्रित हुए, जहां से सैकड़ो बाइक पर सवार होकर शहरवासी निकले और शहर के कई इलाकों से होकर यह बाइक रैली गुजरी।
कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी ने और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाइक रैली में महिलाओ का उत्साह भी देखने लायक था अपनी स्कूटी लेकर महिलाएं सुबह-सुबह पोलो ग्राउंड पहुंचीं और रैली में शामिल हुईं।
बाइक रैली पोलो ग्राउंड से शुरू होकर, नगर पालिका गेट होते हुए कोतवाली रोड़, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, नवगृह मंदिर, ग्वालियर वायपास से टर्न लेकर शिवमंदिर टॉकिज, कमलागंज, माधव चौक चौराहा से फिजीकल कोतवाली, फिजीकल कॉलेज, दो वत्ती चौराहा, विष्णुमंदिर, नीलगर चौराहा, जैन मंदिर, इमामबाड़ा, सुभाषचौक, कालीमाई मंदिर, झाँसी तिराहा से गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, महल गेट से पोलोग्राउण्ड पर ही समाप्त हुई।
अन्य नगरीय निकायों में हुआ आयोजन
बाइक रैली का आयोजन शिवपुरी शहर के साथ ही पोहरी, बैराड, नरवर, मगरौनी, करैरा, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस, बदरवास, रन्नौद नगर परिषद में भी किया गया। नगरीय निकायों में भी सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

हाथों में तख्ती लेकर मतदान के संदेश के साथ निकली बाइक रैली, महिलाओं ने भी उत्साह से लिया बाइक रैली में भाग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment