Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन घायल, आमोलपठा चौकी क्षेत्र की घटना / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आमोलपठा चौकी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि ट्रैक्टर के नीचे दबने से 3 घायल हैं.


जानकारी मुताबिक़ कोंढ़र गांव के रहने वाला सुरेन्द्र बघेल पुत्र अमरसिंह बघेल (19), उपेन्द्र बघेल पुत्र मित्तलाल बघेल (17), कैलाश बघेल पुत्र श्रीपत बघेल (18), गोपाल बघेल पुत्र विजय सिंह बघेल (18) ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे भुस को शेरगढ़ गांव की भूसा की टाल पर खाली कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर सुरेंद्र बघेल चला रहा था। इसी दौरान रास्ते में आमोल रोड़ कोंढ़र गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ़्तार होने की बजह से अनियंत्रित होकर सड़क ने नीचे उतरकर पलट गया।

बताया गया है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे सुरेंद्र बघेल और उपेंद्र बघेल दब गए थे जबकि ट्रैक्टर सवार कैलाश बघेल और गोपाल बघेल दूर फिक गए थे। सुरेंद्र बघेल और उपेंद्र बघेल काफी देर तक ट्रैक्टर के नीचे दबे रहे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अमोलपठा चौकी पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे सुरेंद्र बघेल और उपेंद्र बघेल को बाहर निकाल चारों घायलों को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। जहां सुरेंद्र बघेल को डॉक्टर ने मृत घोसित कर दिया। इस घटना उपेंद्र की हालात नाजुक बताई गई है। बता दें कि चारों ट्रैक्टर सवार एक ही परिवार के थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!