शिवपुरी: जिले सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के भूराखो के पास शुक्रवार की रात एक चलते ट्रक में आग भड़क गई। आग को देख ड्राइवर ने ट्रक हाइवे पर खड़ा कर कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सतनबाड़ा थाना पुलिस ने फायरबिग्रेड की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार-शनिवार की रात ट्रक क्रमांक MP06HC0267 सतनबाड़ा से भूसा खाली कर बापस शिवपुरी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रात एक बजे भूरा खो के पास ट्रक के केबिन में हुए शॉर्टशर्किट की बजह से केबिन में आग भड़क गई थी। केबिन में आग उठती देख शिवपुरी के रहने बाले ट्रक ड्राइवर ने सतीश प्रजापति ने ट्रक को हाइवे पर खड़ा किया। इसके बाद ट्रक के केबिन से बाहर निकल कर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर सतनबाड़ा थाना पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दूसरी पट्टी से ट्रैफिक को डायवर्ट किया साथ ही फायरबिग्रेड को सूचना दी थी। शिवपुरी से जब तक फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक ट्रक का केबिन और उसका पिछला हिस्सा जलकर ख़ाक हो चुका था। इसके बाद दमकलकर्मियों जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।

चलते ट्रक में भड़की आग: ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, केबिन में हुए शॉर्टशर्किट से भड़क गई थी आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment