शिवपुरी: जिले की खोड़ चौकी पुलिस ने गुरुवार की रात एक कार से 16 शराब की पेटियों को बरामद किया है। पुलिस से भागते वक्त कार दुर्घटना का शिकार हो गई।
जिसके चलते कार का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने 16 शराब की पेटियों को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
खोड़ चौकी प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि गुरुवार की रात कार से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के तत्काल बाद एएसआई मुनेंद्र भदौरिया, एएसआई सुनेरी, प्रधान आरक्षक सरदार सिंह, आरक्षक सुखवीर, संजय और वीरेंद्र के साथ खडेला तिराहा पर चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान एक कार बौरा तरफ से खोड की ओर जा रही थी। जिसे रोकने का प्रयास किया था। लेकिन ड्राइवर कार को भगा ले गया था।
पुलिस ने अपने वाहन से कार का पीछा किया था। कार का पीछा करने के दौरान कार गुरईया टॉवर के पास टायर फटने से रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस जब तक कार के पास पहुचीं कार में सवार लोग भाग चुके थे। पुलिस ने कार क्रमांक UP14AU7782 की तलाशी ली। जिसमें 16 पेटी देशी शराब थीं। पुलिस ने कार सहित शराब की पेटियों को जब्त कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

कार से 16 पेटी शराब जब्त की: चेकिंग के दौरान चकमा देकर भागते वक्त कार हो गई थी दुर्घटना का शिकार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment