शिवपुरी: जिले के मायापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चितौरा गांव में दिनदहाड़े एक किसान के घर में 3 चोर चोरी करने घुस गए। इसी दौरान खेत पर काम करने गया किसान अचानक घर लौट आया। घर में चोरों को देखकर जैसे ही किसान ने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। चोरों ने किसान के ऊपर ईंट और डंडों से हमला कर घायल कर दिया और भाग खड़े हुए। घायल किसान को परिजनों ने इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार हरिकिशन कुशवाह निवासी महूअर ने बताया कि उसका भांजा रविश कुशवाह निवासी चितौरा थाना मायापुर खेत से काम कर घर पहुंचा तो घर में घुसे 3 चोरों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।






Be First to Comment