Press "Enter" to skip to content

बैराड में तहसील के सामने 4 दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरीव अज्ञात कारणों के चलते किराना दुकान, मोबाइल दुकान, क़टिंग की दुकान सहित फ़ोटोकॉपी की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान हुआ.

जानकारी के अनुसार सत्यनारायण सोनी ने बताया की मेरी परचूनी की दुकान तथा श्याम शिवहरे की जनरल स्टोर तथा रामअवतार धाकड की मोबाइल की दुकान तथा बाईसराम की कटिंग की स्टाल तथा राजेन्द्र धाकड की फोटोकॉपी की स्टाल तहसील के सामने रोड किनारे है. कल रात करीब 11.30 बजे पता चला कि मेरी दुकान मे आग लग गई. है फिर मैं दुकान के पास पहुंचा तो देखा कि मेरी दुकान में आग लगी थी तथा मेरे पास में श्याम शिवहरे, रामअवतार धाकड, बाईसराम सेन, राजेद्र धाकड की भी दुकान मे आग जल रही थी. फिर हम सभी ने आग को बुझाया. आग कैसे लगी कोई पता नही है. आग लगने से मेरा करीबन 20 हजार रूपये तथा श्याम शिवहरे का करीबन 1.5 लाख रूपये का तथा रामअवतार धाकड का करीबन 40 हजार तथा बाईसराम सेन का करीबन 20 हजार रूपये का तथा राजेन्द्र धाकड का 20 हजार रूपये का नुकसान हो गया. पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!