शिवपुरी: जिले के बदरवास कस्बे में एक 17 साल की किशोरी ने दो लड़कों से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। इसका खुलासा पुलिस पड़ताल में हुआ। मुख्य आरोपी और उसका एक सहयोगी नाबालिग किशोरी को घर भाग जाने का दवाब बना रहे थे और ऐसा न करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके चलते किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। बदरवास थाना पुलिस ने जांच के बाद दो युवकों के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बदरवास थाने के पीछे रहने वाली 17 साल किशोरी रोशनी जाटव ने 7 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। उस वक्त रोशनी अपने घर अपनी 7 साल की छोटी बहन के साथ थी। इसी दौरान रोशनी ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया था।
पुलिस पड़ताल में सामने आया कि गांव का रहने वाला पड़ोसी बादल जाटव नाबालिग को परेशान करता था। बादल का सहयोगी गजराजसिंह जाटव उसे घर से भाग जाने का लगातार दबाव बना रहे थे। यह बात रोशनी ने किसी को न बताते हुए अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में बादल जाटव और उसके सहयोगी गजराज सिंह जाटव सिंह के खिलाफ दुष्प्रेरण की धाराओं में मामला दर्ज कर गजराजसिंह जाटव को गिरफ्तार कर लिया है।

आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच पूरी: गांव के दो लड़के परेशान करते थे, घर से भागने का दबाव बनाने पर फांसी लगाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment