शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र निरमानी गांव अपनी ससुराल पत्नी को लेने पहुंचे दामाद ने पत्नी को ससुराल न भेजने पर अपने ही ससुर के साथ जमकर मारपीट कर दी। ससुर की शिकायत पर दामाद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की हैं। वहीं दामाद की शिकायत पुलिस ने ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
निरमानी गांव के रहने (64) वर्षीय सुरेश कुशवाह पुत्र सवाई कुशवाह ने सुभाषपुरा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी की शादी गोवर्धन थाना क्षेत्र के खैरारा गांव के रहने वाले गोलू कुशवाह पुत्र बच्चू कुशवाह (23) से की थी।
शादी के कुछ समय बाद ही दामाद गोलू ने बेटी को प्रताड़ित कर ससुराल से भगा दिया था। दोनों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मेरा दामाद रात साढ़े दस बजे ट्रैक्टर पर सवार घर आया। उस समय मैं घर के बाहर चबूतरे पर सो रहा था। तभी गोलू ने कहा में अपनी पत्नी को लेने आया हूं।
गोलू उसकी पत्नी प्रीति को साथ अभी ले जाने के लिए जिद करने लगा। जब मैने कहा कि तुम्हारा कोर्ट में केस चल रहा है, वह अपनी बेटी नहीं भेजेगा। इसी बात से भड़के मेरे दामाद ने मेरी लाठियों से मारपीट करना शुरू कर दिया, पड़ोसियों ने आकर मुझे बचाया।
बता दें कि पत्नी को लेने अपनी ससुराल पहुंचे गोलू कुशवाह ने अपने ससुर पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने ससुर-दामाद के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है।

पत्नी को लेने ससुराल आए दामाद ने ससुर को पीटा: पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन, क्रॉस केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment