शिवपुरी: पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को कोलारस पहुंचे। उन्होंने गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पक्ष में चुनावी सभा की।
उन्होंने मंच कहा- न सिंधिया कांग्रेस सरकार गिराते न मैं चौथी बार सीएम बनता। इंडी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा- इनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा। धन्नू, पन्ना, कल्लू, मुन्ना या जुम्मन… इसमें से कौन। इस लिए कांग्रेस को अंधेरे में वोट देने से कोई फायदा नहीं है।
सीएम ने कहा- लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनते हैं। आप जब बाजार में बैगन-भाजी खरीदने जाते हैं तो उलट-पलटकर देखते हैं कि सड़ी तो नहीं है। मटका भी बजाकर देखते हैं कि टन-टन बज रहा है की नहीं। प्रधानमंत्री भी देखकर ही बनाएंगे।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की दूरदृष्टि बहुत अच्छी है। वह सही समय पर गड़बड़ कांग्रेस को छोड़कर भारती जनता पार्टी में आ गए, क्योंकि आज कांग्रेस के पास अब न दशा है, न दृष्टि बची है।
मैं अपने चौथे कार्यकाल में अगर लाड़ली बहना योजना ला पाया तो उसका श्रेय ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है। न सिंधिया कांग्रेस की सरकार गिराते और न मैं चौथी बार सीएम बनता और न योजना ला पाता।
मप्र में महाराज ने कांग्रेस की हवा निकाल दी, तब से खड़ी ही नहीं हो पाई। अब मैं और सिंधिया साथ दिल्ली जाने वाले हैं। वहां खाली-पीली नहीं बैठेंगे। ऐसी सौगातें लाएंगे कि दुनिया देखती रह जाएगी। ये रिश्ता क्या कहलाता है। शिव और ज्योति भी है। बनी रहेगी जोड़ी, साथ काम करते रहेंगे।
शिवराज का कांग्रेस पर तंज – “न खुदा मिला न विशाल ए सनम, न इधर के रहे न उधर के रहे”
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब बची ही नहीं है। इस समय की कांग्रेस अब न ढोल में है और न मदरिया में है। एमपी में सिंधिया ने हवा निकाल दी, तब से कांग्रेस खड़ी भी नहीं हो पाई है। उस वक्त (2020) कांग्रेस की खोपड़ी पर मंथरा बैठ गई थी।
पूर्व सीएम कमलनाथ अगर सिंधिया को सड़क पर उतरने से रोक लेते तो आज उन्हें सड़क पर नहीं आना पड़ता। अब कांग्रेस कहीं की नहीं रही। इस दौरान शिवराज ने शेर पढ़ कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ” न खुदा मिला न विशाल ए सनम, न इधर के रहे न उधर के रहे”।
सोनिया नहीं लड़ रहीं रायबरेली से चुनाव, राहुल बने रणछोड़ दास बाबा
उन्होंने राहुल और सोनिया गांधी काे लेकर कहा- आज कांग्रेस की इतनी दुर्गति है कि आज रायबरेली से सोनिया गांधी चुनाव नहीं लड़ रही और अमेठी से भी कांग्रेस ने उम्मीदवार घोसित नहीं किया है। राहुल गांधी रणछोड़ दास बाबा बनकर अमेठी से वायनाड निकल गए हैं।
इन नेताओं में खुद में जीतने की ताकत नहीं है, वह दूसरों को क्या जिताएंगे और कैसे पार्टी चला पाएंगा। उन्होंने कांग्रेस पर चुटकी लेते हुआ कहा कि अब तो कांग्रेस के नेता तो छोड़ो, कांग्रेस के प्रत्याशी भी पार्टी छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।
पूर्व सीएम ने इंडियन गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि एनडीए सरकार में पीएम नरेंद्र मोदी हैं और कल भी पीएम नरेंद्र मोदी ही होंगे, लेकिन कांग्रेस उन्हें बताए कि इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन बनेगा – धन्नू, पन्ना, कल्लू, मुन्ना, जुम्मन या छच्चू में से कौन बनेगा। इस लिए कांग्रेस को अंधेरे में वोट देने से कोई फायदा नहीं है।
कन्यादान में माता-पिता के साथ भाजपा सरकार भी बैठती है – सिंधिया
सभा के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंच से कहा कि बेटी की शादी में माता-पिता बेटी के कन्यादान में अकेले बैठते थे, लेकिन मामा शिवराज सिंह चौहान ने सीएम बनने के बाद कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से एमपी की सरकार बेटियों की शादी में कन्यादान के लिए बैठने लगी है, जबकि कमलनाथ ने इस योजना को बंद कर प्रति बहनाें को मिलने वाले 51 हजार रुपए अपनी जेब में रख लिए थे।
शिवराज सिंह इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने प्रदेश में बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू कर बहनाें को सम्मान दिया। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि अगर में 2020 में कांग्रेस की सरकार नहीं गिराता तो किसान सम्मान निधि और लाड़ली बहनाें को पैसे नहीं मिलते। उस वक्त शिवराज सिंह ने पुनः मुख्यमंत्री बन कर कमलनाथ की जेब काटकर पैसा आप तक पहुंचाने का काम किया है। वहीं केंद्र में देश का 500 साल पुराना सपना पीएम मोदी ने अयोध्या में मंदिर बनवा कर किया।

शिवराज सिंह बोले- इंडी गठबंधन का प्रधानमंत्री कौन बनेगा..धन्नू, पन्ना, कल्लू, मुन्ना या जुम्मन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment