Press "Enter" to skip to content

मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत: ट्रैक्टर के दो टुकड़े हुए, चालक ने मामला दर्ज करवाया
शिवपुरी2 घंटे पहले / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के झिरी रोड पर झलवासा गांव के पास एक आईसर मिनी ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली में सामने से टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच में से टूट गया। इस घटना में ट्रैक्टर चालक को भी चोट आई हैं। पीड़ित ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर बैराड़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

ऊंची बरोद गांव के रहने वाले देवेंद्र पुत्र मुन्ना धाकड़ (26) ने बताया कि वह शिवपुरी मंडी में प्याज की फसल बेचकर वापस गांव की ओर लौट रहा था। इसी दौरान झिरी रोड पर चलवासा गांव के पास भौराना की ओर से आ रहे एक आईसर मिनी ट्रक HR 63F1106 ने ट्रैक्टर में सामने से जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में इसका ट्रैक्टर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!