शिवपुरी: शिवपुरी के कोलारस की बेटी सपना गुप्ता ने सहायक लोक जिला अभियोजन अधिकारी में अपना चयन किया है. मध्य प्रदेश की सूची में उनका 17वां स्थान है. सपना गुप्ता ने प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल की है.
सपना गुप्ता नहीं बताया कि 2016 में उन्होंने 12th की परीक्षा पास की थी इसके बाद से ही वह लगातार एडीपीओ की परीक्षा की तैयारी में लग गई इसके बाद उन्होंने 2021 में एडीपीओ का फॉर्म भरने के बाद उसकी तैयारी में जुट गई. और 2021 की एडीपीओ की परीक्षा में उन्होंने अब सफलता हासिल कर ली है. सपना गुप्ता का मध्य प्रदेश की सूची में 17 राजस्थान है. सपना गुप्ता के पिता का नाम श्री हरिचरण गुप्ता (कार्या बाले) हैं और वह ए बी रोड कोलारस गुरूद्वारे के सामने निवास करते हैं. सपना गुप्ता की बड़ी बहन श्वेता गुप्ता उज्जैन में सिटी एसपी के पद पर पदस्थ हैं. छोटा भाई महेंद्र गुप्ता डॉ हैं. सपना गुप्ता 2020-21 में लॉ गोल्ड मेडिलिस्ट भी रह चुकी हैं.






Be First to Comment