शिवपुरी: जिले के थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर में एक दुकानदार ने अपनी चाचा की मदद से उसकी दुकान में चोरी करने आए एक चोर का पकड़ लिया। जबकि 5 चोर मौके से भाग गए। भागे चोर दुकान से 3 हजार रुपए नगद,बीड़ी के बंडल और सिगरेट की डिब्बी भी साथ ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर फरार हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी कारू उर्फ कल्ला पुत्र बृजमोहन यादव निवासी बालापुर थाना बैराड़ ने पुलिस को बताया कि 1 मई की सुबह करीब 4 बजे कुंअरपुर रोड पर मेरी परचून की दुकान का बल्ब बंद था। मुझे खटर पटर की आवाज आई तो मैने टार्च जलाकर देखा तो चार व्यक्ति दुकान के बाहर और दो व्यक्ति अलग-अलग मोटर साइकिल लेकर दुकान के सामने रोड पर खड़े थे। फिर मैंने अपने चाचा अवतार यादव को आवाज लगाकर जगाया फिर मैं और मेरे चाचा उनके पास पहुंचे तो मोटर साइकिल सवार मोटरसाइकिल लेकर पटेवरी तरफ भाग गए। चार व्यक्ति खेतों की तरफ भागे। जिनमें से एक व्यक्ति खेत की कोटरी से टकराने से गिर पड़ा। जिसे मैने एवं मेरे चाचा अवतार यादव ने भाग कर पकड़ लिया जबकि तीन लोग अंधेरे में भाग गए। उस व्यक्ति के हाथ में लोहे की चाबी थी। मै व मेरे चाचा उसे पकड़कर दुकान पर आए और चेक किया तो दोनों ताले टूटे पड़े थे। एवं दुकान की पेटी में रखे 3 हजार रुपए नहीं थे। दुकान में रखे स्पेशल शेर के 6 बंडल के पुड़ा, राजश्री पुड़िया के पैकेट 4, लिबर्टी सिगरेट की 3 डिब्बी व गोल्ड सिगरेट की 3 डिब्बी नही थी। उक्त व्यक्ति से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम शाहिद पुत्र धारा सिंह मोगिया निवासी आनंदपुरा थाना गोपालपुर बताया। जिसके बाद थाने आकर शाहिद को पुलिस के हवाले किया। पुलिस का कहना है कि भागे गए आरोपियों को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।

परचून की दुकान पारदी गिरोह धावा, ग्रामीणों ने एक को दबोचा 5 फरार ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर की जमकर की पिटाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment