शिवपुरी: जिले में एक 17 साल की नाबालिग लड़की की किडनैपिंग और रेप का मामला सामने आया है।आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला फुसलाकर कर अगवा किया फिर उसके बाद अशोक नगर ले जाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन के आधार पर अपहृत किशोरी को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बारोद गांव से 29 अप्रैल की दरम्यानी रात एक 17 साल की किशोरी गायब हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। इंदार थाना पुलिस ने किशोरी को बुधवार को बरामद कर लिया है। बहला फुसलाकर अगवा करने वाले छोटू बाथम निवासी बारौद को गिरफ्तार कर लिया है। बयानों में किशोरी ने बताया कि 17 अप्रैल को युवक ने उसके साथ गलत काम किया। फिर 29 अप्रैल को शादी का झांसा देकर अशोकनगर ले गया। जहां उसके साथ फिर से गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ाकर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका से रेप, पुलिस ने आरोपी को अशोकनगर से किया गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment