शिवपुरी: जिले के भौंती थाना क्षेत्र के भौंती कस्बे से दबंगई का मामला सामने आया है। यहां आम तोड़ने से मना करने पर भड़के दबंगों ने एक पति-पत्नी के साथ जमकर मारपीट कर दी। पीड़ित दंपति जब घटना की रिपोर्ट भौंती थाने में दर्ज करा कर रात में घर लौटे तो आरोपियों ने फिर से पति-पत्नी और उसके दो भाइयों पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर अधमरा होने तक पीटा।
दबंगों के इस हमले में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भौंती थाना पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती राजवती केवट निवासी भौंती ने बताया कि उसके खेत पर लगे आम के पेड़ से आम तोड़ने को लेकर उसके पति का सुबह गांव के ही हरीनिवास प्रजापति, सनी प्रजापति से विवाद हो गया। जिसके बाद हरीनिवास प्रजापति, सनी प्रजापति ने उसके पति राजकुमार केवट और उसके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट भौंती थाने में दर्ज करा कर घर लौटने पर हरीनिवास प्रजापति, सनी प्रजापति और पूरन प्रजापति ने फिर से लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर मेरी ,मेरे पति राजकुमार केवट देवर सुनील केवट और राजेश केवट की अधमरा होने तक मारपीट की। सिर में कुल्हाड़ी लगने से उसे गंभीर चोट आई इसके बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट में ना तो कुल्हाड़ी से हमला करना दर्शाया और ना ही तीसरे हमलावर पूरन प्रजापति का नाम एफआईआर में दर्ज किया। महिला ने इसकी शिकायत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराने की बात कही है।

आम तोड़ने से मना करने पर भड़के दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति-पत्नी समेत 4 लोगों को अधमरा होने तक पीटा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment