शिवपुरी में मृत युवक के नाम पर भाई ने ट्रैक्टर फाइनेंस करवा लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भौतिक सत्यापन के लिए गांव पहुंचे। उन्हें पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम 6 लाख 10 हजार रुपए का लोन स्वीकृत हुआ है, उसकी मौत दो साल पहले हो चुकी है। धोखाधड़ी की शिकायत एसके फाइनेंस कंपनी शाखा शिवपुरी में ब्रांच इंचार्ज प्रदीप पुत्र प्रेम नारायण शर्मा ने फिजिकल थाने में दर्ज कराई है।
तेंदुआ थाना क्षेत्र के डांग पडोरा निवासी पूरन सिंह यादव की 22 दिसंबर 2022 को मौत हो गई थी। छोटे भाई पर्वत सिंह यादव ने मार्च 2023 में फाइनेंस कंपनी के ट्रैक्टर वर्टिकल में बीडीएम के पद पर पदस्थ अजय पाल सिंह तोमर से संपर्क किया। उसने पूरन सिंह यादव के दस्तावेज के आधार पर 6 लाख 10 हजार का लोन लेकर महिंद्रा ट्रैक्टर एमपी33जेडबी5782 फाइनेंस करा लिया था। ट्रैक्टर के फाइनेंस में लगने वाली गारंटी पर्वत सिंह यादव ने अपने रौदा गांव के रहने वाले रिश्तेदार रामहेत यादव से दिलवा दी।
अप्रैल 2024 में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी भौतिक सत्यापन के लिए गांव पहुंचे, उन्हें पता चला कि जिस पूरन सिंह यादव के नाम ट्रैक्टर फाइनेंस हुआ है। उसकी मौत 2022 में ही हो चुकी है। फाइनेंस कंपनी ने जब गांव के सचिव से संपर्क किया गया। सचिव ने भी पूरन सिंह यादव का मृत्यु प्रमाण पत्र थमाकर मौत की पुष्टि कर दी।
फाइनेंस कंपनी के साथ हुई धोखाधड़ी के बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत फिजिकल थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पर्वत सिंह यादव और गारंटी देने वाले रामहेत यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

मृत भाई के नाम से लोन लेकर ट्रैक्टर खरीदा: लोन और गारंटी लेने वाले के खिलाफ केस दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment