शिवपुरी: शिवपुरी के नवाब साहब रोड पर रहने वाले विश्वजीत चक्रवर्ती पुत्र श्री वृंदावन लाल चक्रवर्ती ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी में अपना चयन किया है. आपको बता दें कि लगातार लंबे समय से शिवपुरी और इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे थे. 2024 में अब उन्होंने सफलता हासिल की है. विश्वजीत चक्रवर्ती का मध्य प्रदेश की सूची में 42वां स्थान है. विश्वजीत चक्रवर्ती के पिता मध्य प्रदेश पुलिस में ASI के पद पर पदस्थ हैं. वहीँ बड़े भाई विशाल चक्रवर्ती डॉक्टर हैं.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसका इंटरव्यू 4 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक आयोजित किया गया था. सहायक लोक अभियोजन भर्ती परीक्षा का रिजल्ट मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट https://mppsc.mp.gov.in/ पर जाकर चेक किया जा सकता है.
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी के 256 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 7 जून 2021 को जारी किया था. इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2022 को आयोजित हुई थी. आयोग ने 87 फीसदी वैकेंसी यानी 223 कैंडिडेट्स की नियुक्ति की संस्तुति की है. शेष रिक्तियों पर रिजल्ट अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में न्यायालय के फैसले के अधीन है.
MPPSC ने जारी किए लोक अभियोजन भर्ती परीक्षा के मार्क्स
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी करने के साथ उम्मीदवारों के मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. लिखित परीक्षा 438 अंक की और इंटरव्यू 50 अंक का था.
आयोग हाईकोर्ट में दायर करेगा केवियट याचिका
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती के 87 फीसदी वैकेंसी का रिजल्ट जारी किया है. आयोग ने बताया है कि इस संबंध में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में केवियट याचिका दायर किया जा रहा है.

विश्वजीत चक्रवर्ती बने ADPO, शिवपुरी का नाम किया रोशन, पिता MP पुलिस में ASI / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment