शिवपुरी: नाबालिक अपहृता को शिवपुरी पुलिस ने किया दस्तयाव, थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृता को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया.
28 अप्रैल को थाना सुभाषपुरा पर अपनी नाबालिक बालिका के घर से बिना बताए कहीं चले जाना या किसी के द्वारा वहला फुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त रिपोर्ट पर से थाना सुभाषपुरा पर अप क्रं. 87/2024 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया.
सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि 30 अप्रैल को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई जिसपर से उक्त नाबालिक बालिका को दस्तयाब किया गया. नाबालिक बालिका घर में माँ से मेले में जाने कीकह कर रही थी. जिस पर मां ने मना कर दिया तो गुस्से में वह अपने मामा के घर चली गई. जिसके पास सुभाषपुरा थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, प्रआर0 197 अभय सिंह मय आर. 826 प्रशांत गुर्जर, आर.274 धर्मेन्द्र शर्मा, आर 968 दामोदर भार्गव, आर0 619 पवन कुमार, म. आर. 158 ज्योति बरैठिया, म. आर. 1146 प्रीति राठौर की अहम भूमिक रही।






Be First to Comment