शिवपुरी: कांग्रेस के सीनियर लीडर और विजयपुर विधायक रामनिवास रावत बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने श्योपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ली। उनके साथ मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी और करीब 2 हजार समर्थक भी भाजपा में शामिल हुए हैं।
रावत ने कहा, ‘हर किसी की इच्छा रहती है कि वह क्षेत्र की जनता के लिए कुछ करे लेकिन जितना विकास मैं चाहता था, नहीं करा पाया। अब बीजेपी में शामिल होकर क्षेत्र को प्रदेश की मुख्यधारा तक ले जाना चाहता हूं।’
6 बार के विधायक रामनिवास रावत मुरैना लोकसभा सीट से सत्यपाल सिंह सिकरवार उर्फ नीटू को टिकट दिए जाने से नाराज थे। वे पहले मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दिन बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन तब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनको किसी तरह मना लिया था।
विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी जॉइनिंग टोली के मुखिया नरोत्तम मिश्रा के सामने पार्टी की सदस्यता ली।
विजयपुर विधायक रामनिवास रावत ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी जॉइनिंग टोली के मुखिया नरोत्तम मिश्रा के सामने पार्टी की सदस्यता ली।
विजयपुर से 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं
रामनिवास रावत श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से छठवीं बार के विधायक हैं। अब तक विजयपुर से 8 बार चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें भाजपा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा और सीताराम आदिवासी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
रावत कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भी रह चुके हैं। वे मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट से 2 बार लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
राज्य सरकार में मंत्री बन सकते हैं
सूत्र बताते हैं कि रामनिवास रावत को लोकसभा चुनाव के बाद मोहन कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। रावत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं।

विधायक रामनिवास रावत कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल: श्योपुर में बोले-जितना विकास कराना चाहता था, वहां रहकर नहीं करा पाया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment