शिवपुरी: जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला सामने आया है। यहां सीएमएचओ कार्यालय शिवपुरी में पदस्थ एक डॉ द्वारा बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील करते हुए एक विडियो सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया है। जिम्मेदार पद पर पदस्थ डॉ द्वारा सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में बीजेपी के खिलाफ वोट करने का विडियो शेयर करते ही हड़कंप मच गया। किसी ने इस ग्रुप का स्क्रीनशॉट लेकर मीडिया कर्मियों को भेज दिया. जिसके बाद यह मामला सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन के संज्ञान में लाया गया. जिस पर डॉक्टर पवन जैन ने इस मामले में कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजने की बात कही है।
सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया वीडियो
जानकारी के अनुसार सीएमएचओ कार्यालय शिवपुरी में पदस्थ डॉ लालजू शाक्य ने आईडीएसपी शिवपुरी नाम के सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में बीजेपी के खिलाफ वोट करने की अपील करने वाला एक विडियो शेयर किया है। सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप में वीडियो शेयर करते ही हड़कंप मचा हुआ। आज इसकी शिकायत सीएमएचओ डॉक्टर पवन जैन से की गई जिसके बाद सीएमएचओ ने कहा कि वह कई ग्रुपों से जुड़े हैं. सभी मैसेज नहीं देख पाते हैं. आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। इसे दिखवा लेते हैं सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजेंगे।

सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप पर डॉ लालजू शाक्य ने डाली बीजेपी के खिलाफ पोस्ट, CMHO बोलें कलेक्टर को भेजेंगे प्रतिवेदन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment