शिवपुरी: शहर में एक झपट्टा मार मोबाइल चोर का आतंक इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। स्थिति ये है कि बाइक पर सवार होकर आने वाला झपट्टामार मोबाइल चोर पिछले चार दिनों में तीन लोगों के मोबाइल छीन कर भाग चुका है। इससे भी बड़ी हैरानी की बात तो यह है कि देहात थाना क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर स्थित ओम हॉस्पिटल के सामने से चोर अब तक 2 लोगों से मोबाइल छीनकर फुर्ररर हो चुका है।और दोनों ही बार मोबाइल चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई वाबजूद इसके पुलिस अब तक इस झपट्टा मार मोबाइल चोर को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। झपट्टामार मोबाइल चोर लगातार पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है।
आईटीआई स्टूडेंट का मोबाइल छीनकर ले गया चोर
जानकारी के अनुसार आईटीआई शिवपुरी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट नेपाल पाल का मोबाइल बीती शाम झपट्टामार मोबाइल चोर उस समय छीन कर भाग गया जब नेपाल
काली माता मंदिर ओम हॉस्पिटल के सामने से गुजर रहा था तभी बाइक से आया मोबाइल चोर झपट्टामार कर मोबाइल छीन कर भाग गया। घटना हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। देखिए वीडियो

झपट्टामार मोबाइल चोर का आतंक अब आईटीआई स्टूडेंट का मोबाइल ले उड़ा चोर घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment