शिवपुरी: ग्वालियर जिले के नया गांव के रहने वाले एक भाई ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट अमोला थाने में दर्ज कराई थी. भाई का आरोप है कि उसकी भाभी के प्रेमी और ससुरालियों ने उसके साथ कोई अप्रिय घटना घटित की है.
जानकारी के अनुसार छोटेलाल पुत्र महाराज सिंह आदिवासी निवासी नयागांव जिला ग्वालियर ने बताया कि मेरा भाई रामनिवास जाटव पत्नी संगीता जाटव के साथ 17 तारीख को शाम के 5 बजे ससुराल रामपुरा थाना अमोला के लिए मोटरसाइकिल से गया था. लेकिन आज दिनांक तक वापस लौट कर घर नहीं आया. जब भाई ने ससुराल ग्राम रामपरा में पता किया तो ससुर हक्के आदिवासी ने कहा कि तुम्हारा भाई रामनिवास आदिवासी अगले ही दिन 18 तारीख को करीबन 9 बजे यहां से मोटरसाइकिल लेकर घर की कह कर चला गया था.
छोटेलाल आदिवासी ने बताया कि उसकी भाभी संगीता पुत्री हक्के आदिवासी भोला आदिवासी के साथ 18 अप्रैल को भाग कर कहीं चली गई थी. हक्के आदिवासी, शुगर आदिवासी छूटु आदिवासी द्वारा मेरे भाई के साथ कोई अप्रिय घटना घटित तो नहीं कर दी है. ऐसा उसे संदेह है क्योंकि भाई के ससुर ने बताया था कि वह मोटरसाइकिल लेकर चला गया है. लेकिन मोटरसाइकिल भाई की ससुराल में रखी है. इसलिए उसे संदेह है कि उसकी प्रेमी या ससुरालियों ने उसके भाई के साथ कोई अप्रिय घटना घटित नहीं कर दी हो. एसपी से मांग की है कि जल्द उसके भाई का पता लगाया जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

साली की शादी के दौरान पत्नी भागी भोला आदिवासी के साथ, पत्नी तो वापस आ गई लेकिन फिर पति हुआ लापता, प्रेमी सहित ससुरालियों पर संदेह / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment