शिवपुरी: ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र की करैरा और पोहरी विधानसभा क्षेत्र के बैराड़ में सोमवार को कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार प्रवीण पाठक के समर्थन में चुनावी आमसभा लेने पहुंचे PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नाम वापसी पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। पटवारी ने कहा- भाजपा ने इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी को डरा-धमकाकर पर्चा वापस करवाया है।
मीडिया से बात करते हुए PCC अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा- हमारा एक कांग्रेस का प्रत्याशी, जिसने इंदौर से फॉर्म भरा और इंदौर से फॉर्म भरने के बाद वह चुनाव मैदान में था। उसके ऊपर एक साल पुराना 307 धारा का केस दर्ज था, उसे डराया गया, उसे धमकाया गया और उसका फॉर्म वापस करवा लिया गया।
यह बीजेपी के लोग कर रहे हैं। मैं इंदौर के लोगों को और मध्य प्रदेश के लोगों को बताना चाहता हूं कि यह भाजपा के लोग किस तरह से आतंक मचा रहे हैं। इसी तरह का एक केस सूरत से भी सामने आया, जहां कांग्रेस के प्रत्याशी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया और भाजपा वहां से निर्विरोध सांसद बनाने में कामयाब हो गई। भाजपा इसे अपनी जीत बता रही है, लेकिन यह लोकतंत्र की हत्या है।

इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस लेने पर भड़के जीतू पटवारी, बोले लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment