Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के नारही गांव में प्रेमी ने गोली मारकर की प्रेमिका की हत्या, फिर खुद को मारी गोली दोनों की गड्ढे में मिली लाश / Shivpuri News

हत्याकांड से इलाके में फैली सनसनी,मामले की जांच में ड्यूटी पुलिस

शिवपुरी: जिले के अमोला थाना क्षेत्र के नारही गांव में रविवार को एक युवक और युवती का शव गड्ढे में पड़ा होने की सूचना मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक और युवती में आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। संभवतः
प्रेमी युवक ने पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की फिर खुद में गोली मार कर सुसाइड कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार नारही गांव मे रहने वाले रोहित शर्मा उम्र 21 वर्ष का अफेयर उसके ही घर के सामने रहने वाली 18 वर्षीय मुस्कान आदिवासी से चल रहा था। बताया जा रहा है कि यह दोनों शनिवार की शाम 4 बजे घर से गायब थे,परिजनों ने अपने स्तर पर इनकी तलाश की लेकिन यह दोनों नहीं मिले।
आज सुबह गांव के बहार दीपक जाटव के खेत पर स्थित कुंए के पास बने एक 5 फुट गहरे गड्ढे में इनकी लाश मिली है। जानकारी मिल रही है कि रोहित और मुस्कान की डेड बॉडी एक दूसरे से चिपकी मिली है। रोहित ने पहले मुस्कान के सिर में 315 बोर के कट्टे से गोली मारी है उसके बाद स्वयं में सिर पर गोली मारी है. मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से  315 बोर का एक कट्टा और मुस्कान ओर रोहित का मोबाइल मिला है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है दोनो ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!