शिवपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज बैराड़ में भारत सिंह कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने आए। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण करना है मेरे जीवन का मिशन है इसलिए मेरे दिमाग में एक योजना आई लाडली बहना योजना और तय कर दिया कि हर महीने बहनों के खातों में पैसा आएगा अब हर महीने बहनों के खातों में पैसा आ रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज ने कई बार स्त्री और पुरुष के बीच में भेदभाव किया है बेटी जन्म लेती थी तो इतनी खुशी नहीं होती थी जितना बेटे के जन्म पर होती थी आखिर बेटी बहन को भी तो जीने का अधिकार है भगवान ने उनके लिए भी तो धरती बनाई है इसलिए लाडली लक्ष्मी योजना, बेटियों की शादी की योजना बनाई। अब तो प्रधानमंत्री जी ने मातृशक्ति वंदन अधिनियम पास कर दिया है अब अगली बार मंच पर आधे पुरुष और आधी महिलाएं बैठी मिलेगी और यह सफर यहां तक नहीं रुकेगा हर बहन को लखपति बहाना बनाना है।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार जनता की सेवा के लिए होती है और मेरे लिए जनता की सेवा ही भगवान की सेवा है। जनकल्याण के काम करना भाजपा का लक्ष्य है और इसके लिए सरकार ने विभिन्न योजनाएं चला रखी है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का भविष्य कहीं भी नहीं है गलत फैसलों के कारण कांग्रेस की सरकार निपट गई। अयोध्या में राम मंदिर बना सबको खुशी हुई, पूरा देश आनंदित था, सब प्रसन्न थे लेकिन कांग्रेस प्रसन्न नहीं थी वह सोच रही थी कि कैसे राम मंदिर बन गया। राम मंदिर बना और उसकी प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी जिसका निमंत्रण उनको दिया गया लेकिन उन्होंने उसे निमंत्रण को भी ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इरादे बहुत खतरनाक है अगर वह सत्ता में आई तो विरासत टैक्लस लगा देगी जाने कि आपके मरने के बाद 55% संपत्ति सरकार के खाते में चली जाएगी। अब आप बताओ ऐसी कांग्रेस को जीतने का कोई फायदा है क्या। नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनेगा इसलिए एक छूट होकर हम भारतीय जनता पार्टी को जीता है। अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बैराड़ में किया चुनावी सभा, महिलाओं का सशक्तिकरण करना मेरे जीवन का मिशन: शिवराज सिंह चौहान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment