समाज से दानदाता निकलकर आगे आए और 6 कन्याओं के किए हाथ पीले
पाल बघेल समाज के प्रथम निशुल्क विवाह सम्मेलन सम्पन्न
घोड़ी बग्गी से निकाली दूल्हों की बारात
घर गृहस्थी का सामान, ज्वेलरी, और वर वधु के कपड़े दिए
टीवी, सिंगल बेड, कूलर, ड्रेसिंग, अलमारी, गद्दा तकिया भी दिया भेंट में
शिवपुरी: पाल बघेल समाज शिवपुरी में प्रथम बार निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन का संकल्प लिया और गत दिवस मंशापूर्ण मंदिर पर 6 जोड़ों का निशुल्क विवाह सम्मेलन आयोजन किया गया। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मुन्ना पाल और भरत पाल ने बताया की हम सबने एक बैठक कर निर्णय किया कि निशुल्क विवाह समेल्लन का आयोजन करना है जिसमें जोड़ों से कुछ भी पंजीयन राशि नहीं ली जाएगी। ठकुरपुरा के समाज बंधुओं ने एक निशुल्क विवाह सम्मेलन समिति का गठन किया।
समाज के बीच जैसे ही निशुल्क समेलन की जानकारी लगी तो समाज बंधुओं ने बड़ चडकर दान देना शुरू किया। सम्मेलन समिति के अध्यक्ष मुन्ना पाल ने ही अपने परिवार से 1 लाख 101 रुपए का दान दिया। इसके अलावा समिति को इंजी. गोपाल पाल दद्दा करेरा के द्वारा 6 कूलर, समाजसेवी महेंद्र पाल अन्नू के द्वारा 6 अलमारी का दान दिया गया। कल्याण पाल भंडारे के लिए अपनी और से आटा एवम दोना पत्तल दिए।
यह दिए उपहार
ठकुरपुरा निशुल्क सम्मेलन समिति द्वारा नवविवाहित जोड़ों को 24 इंच टीवी, कूलर, अलमारी, ड्रेसिंग, सिंगल बेड, दो कुर्सी, गद्दा तकिया के अलावा पांच रकम एवम वर वधु को कपड़े, घड़ी आदि उपहार दिए गए।
वैदिक मंत्रोच्चार से हुआ वरमाला का आयोजन
निशुल्क सम्मेलन समिति द्वारा वरमाला के आयोजन के दौरान पंडित अरुण शर्मा, पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा एवम राजेश बिहारी द्वारा सभी जोड़ों की वरमाला का आयोजन स्वस्ति वाचन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया।
11 था संकल्प, नाबालिग जोड़ो को नहीं किया शामिल
निशुल्क विवाह सम्मेलन के सदस्यों ने बताया कि नाबालिग जोड़ो को शामिल नहीं किया गया। संकल्प तो 11 जोड़ों की शादी करने का लिया गया था लेकिन नाबालिग जोड़ो को शामिल नहीं किया और नियत तिथि तक 6 जोड़े शामिल किया गए और 26 अप्रैल को छह जोड़ों की शादी बारात के साथ धूमधाम से संपन्न हुई।
इन्होंने दिया आशीर्वाद
निशुल्क विवाह सम्मेलन में वर वधु को आशीर्वाद देने दीवान अरविंद लाल, दीवान अर्जुन लाल, भाजपा नेता दिलीप मुदगल, पोहरी विद्यायक कैलाश कुशवाह, भाजपा नेता विजय शर्मा, इंजीनियर गोपाल पाल दद्दा, केबिनेट मंत्री दर्जा राजेंद्र पाल, सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार संतोष पाल, महेंद पाल अन्नू, बजरंग दल विभाग संयोजक उपेंद्र यादव, राम यादव, पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, वार्ड 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा, पूर्व पार्षद हरिचरण पाल, शिक्षक बनवारी पाल, रामरतन पाल, एई इंद्रप्रताप बघेल, नारायण सिंह पाल, भगवत सिंह पाल, सीतराम पाल, महेश पाल, लोटन पाल, मोहनलाल पाल, राजेश पाल, भूपेंद्र पाल, आदि मौजूद रहे।

जोड़ों से बिना पैसे लिए निशुल्क सम्मेलन करने का संकल्प लिया, धूमधाम से कराया 6 जोड़ों का विवाह सम्पन्न / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment