शिवपुरी: जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शिवपुरी श्योपुर स्टेट हाईवे पर सेंट चार्ल्स स्कूल के पास घायल अवस्था में मिले एक युवक ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल शिवपुरी में दम तोड़ दिया। जिसके बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने
शव को मोर्चरी में रखवा कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। लेकिन 15 घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस मृतक की शिनाख्त नहीं कर सकी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात करीब 11:00 बजे 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन पर एक युवक के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटना स्थल सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई जा रही है जो चेक की शर्ट पहने हुए है।पूरे चेहरे पर काली ढाड़ी है। हुलिए से ग्रामीण क्षेत्र का मजदूर लग रहा है। अस्पताल चौकी पुलिस ने आसपास के थानों पर मृतक का फोटो भेज कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सेंट चार्ल्स स्कूल के पास घायल अवस्था में मिले युवक ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम 15 घंटे बाद भी नहीं हुई शिनाख्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment