शिवपुरी: शहर के कमलागंज क्षेत्र के नट के नीम के पास रहने बाले 23 साल के युवक ने अपने घर के एक कमरे में फांसी लगाकार सुसाइड कर लिया है। युवक की बहन ने आज सुबह अपने भाई को फांसी के फंदे पर लटका देख बहन की चींख निकल गई, जिसे सुन पड़ोसी घर पहुंचे। पड़ोसियों की सूचना के बाद मोके पर पहुंची फिजिकल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक़ कमलागंज क्षेत्र के रहने बाला भगवती शाक्य शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी में गया हुआ था ,इस दौरान घर पर उसका 23 वर्षीय बेटा रोहित शाक्य और उसकी छोटी बहन रुकी हुई थी। रोहित की बहन के मुताबिक़ रोहित रात में छत पर बने कमरे में सोने चला गया था। सुबह सात बजे जब वह अपने भाई को उठाने गई। तो उसके भाई का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
मृतक रोहित शाक्य के छोटे भाई मोनू ने बताया कि उसका भाई रोहित शराब का शौकीन था। इसके बावजूद घर में कोई विवाद नहीं था। घर के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे। घर पर रोहित और छोटी बहन थी। दोनों के बीच की कोई बात नहीं हुई। इसके बावजूद रोहित ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बता दें रोहित ने आत्महत्या किन कारणों के चलते की इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की सुसाइड, परिजनों के मुताबिक मृतक शराब का आदी था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment