शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र में अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार-प्रसार में जुटे महाआर्यमन सिंधिया ने मोबाइल पर एक किसानों की फसल खरीदी के दौरान उनके साथ हो रही धोखाधड़ी का वीडियो देख नाराजगी जाहिर करते हुए इसकी शिकायत गुना कलेक्टर-एसडीएम से की है।
उन्होंने खरीदी केंद्र की जांच कर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों पर कार्यवाही करने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक महाआर्यमन सिंधिया ने प्रचार-प्रचार के दौरान व्हट्सएप ग्रुप पर एक वीडियो देखा। उक्त वीडियो में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के दौरान किसानों के साथ वजन में धोखाधड़ी की जा रही थी।
जहां किसानों से 51 किलो गेंहूं की जगह 53 किलो की गेंहू को बोरी में भरकर लिया जा रहा था। महाआर्यमन सिंधिया के पीए ने पड़ताल में पाया कि उक्त खरीदी केंद्र बमोरी कालोनी में है। जहां किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी।
किसानों के साथ खरीदी केंद्र पर हो रही धोखाधड़ी को देख महाआर्यमन सिंधिया ने इसकी शिकायत कलेक्टर और एसडीएम से फोन पर की थी।
बताया गया है महाआर्यमन सिंधिया की शिकायत के बाद खरीदी केंद्र पर अनाज तौलने वालों पर कार्यवाही भी हुई है। इस दौरान महाआर्यमन ने कहा कि किसी को भी कोई भी कठनाई या परेशानी हो तो वें प्रयास करेंगे की फोन की अपेक्षा खुद उपस्थित हो सके। उन्होंने कहा कि कोई भी समस्या तुरंत बताएं उस पर करवाई होगी, मै खुद स्वयं वहां पर आने की भी कोशिश करूंगा समस्या का हल करना मेरा कर्तव्य है।

किसानों के अनाज की तौल में गड़बड़ी का वीडियो देखकर महाआर्यमन सिंधिया ने नाराजगी जाहिर कर SDM से शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment