शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के मकलीझरा गांव से डॉक्टर के यहां इलाज कराने गई 25 वर्षीय महिला डेढ़ साल की बच्ची संग गायब हो गई। परिजनों ने महिला और बच्ची को सब जगह ढूंढ़ा लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला जिसके बाद महिला के ससुर ने इसकी सूचना बैराड़ थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर महिला और उसकी डेढ़ साल की बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लच्छीराम पुत्र छुट्टीराम जाटव उम्र 53 साल निवासी मकलीझरा ने बैराड़ थाने पहुंचकर बताया कि बीते रोज 25 अप्रैल 2024 की मैं मेरी पत्री सरोज व लड़का राधेश्याम तीनों लोग अपने मार के खेत में भूसा भरने गये थे और बहू कोमेश जाटव को बच्चों के साथ घर पर ही छोड़ गये थे। जब हम लोग रात को घर वापस आये देखा तो बहू कोमेश और उसकी डेड़ वर्षीय लड़की घर पर नहीं मिले जब हमने उसके बड़े लड़के आदेश से पूछा तो उसने बताया की मम्मी कोमेश छोटी बहन को लेकर डाक्टर के पास इलाज की कहकर गई है। जब शाम तक कोमेश वापस नहीं आयी तो हमने गांव, आस पास व डाक्टरों के पास जाकर पूछा तो कोई पता नहीं चला। पुलिस ने ससुर की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर महिला और बच्ची की तलाश शुरू कर दी है।

डॉक्टर के यहां इलाज कराने गई 25 वर्षीय महिला डेढ़ साल की बच्ची संग हुई गायब ससुर ने बैराड़ थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment