शिवपुरी: गुना-शिवपुरी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कोलारस विधानसभा के खतौरा और लुकवासा में चुनावी सभा को संभोदित किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि इस क्षेत्र की जनता से उनके परिवार के पारिवारिक संबंध हैं। इस क्षेत्र से विकास और प्रगति के बारे है जिसके कारण वह लगातार इस क्षेत्र में विकास कार्यों पर जोर देते हैं।
खतौरा में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा सिंधिया ने कहा कि पूर्व में जब वह इस क्षेत्र के सांसद थे तो सड़कों का जाल बिछाया, बिजली के लिए तार, खंभे और ट्रांसफार्मर लगवाए। इसके अलावा अब श्रीमंत माधवराव सिंधिया वृहद सिंचाई परियोजना के माध्यम की स्वीकृति मिलने के बाद 6500 करोड रुपए की लागत से 6 नए बांध बनेंगे। जिससे क्षेत्र की जनता को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले दिनों श्रीमंत माधव राव सिंधिया वृहद सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी जिसके कारण मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, पोहरी, कोलारस, बमोरी आदि क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे इलाके में 6 नए बांध बनेंगे जिसके कारण 1 लाख 75 हजार हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलेगी। जिससे इस क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ होगा।
हमारे राजनीतिक बारे नहीं, क्षेत्र से पारिवारिक बारे
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से हमारे राजनीतिक संबंध नहीं पारिवारिक संबंध हैं। हर दुख की घड़ी में सिंधिया परिवार इस क्षेत्र की जनता के साथ खड़ा है। पिछले दिनों इस क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई और ओलावृष्टि का समाचार जैसे ही मुझे मिला मैंने तत्काल प्रशासन को 48 घंटे में मुआवजा राशि वितरित करने के आदेश दिए।
पहली बार ऐसा हुआ कि तत्काल संबंधित ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों में प्रशासकीय स्वीकृत पत्र वितरित किए गए मुआवजा राशि किसानों को मिली। खतौरा में एक आम सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा कि पहले खतौरा के आसपास की रोड खराब थी।
खतौरा से देहरदा चौराहा और अशोकनगर के लिए 2002 में कोई सड़क नाम की चीज नहीं थी। चारो ओर गड्ढे ही गड्ढे हुआ करते थे, पहले ढाई घंटे इस सड़क पर आने जाने में लगते थे लेकिन आज चारों ओर अच्छी सड़कों का जाल है।
सिंधिया ने कहा कि मैं सड़कों का दर्जी हूं। सिंधिया ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले बिजली की व्यवस्था भी नहीं थी, बल्ब टिमटिमाते थे लेकिन अब चारों ओर बिजली के तार हैं, खंभे और कई जगह ट्रांसफार्मर लग चुके हैं। जिसके कारण इस क्षेत्र में आज चारों ओर ज्योति का प्रकाश हो रहा है।
सांसद न होते हुए भी कोरोना काल में किया काम
खतौरा में आम सभा के दौरान सिंधिया ने कहा कि कोरोना काल जब आया था तो वह इस क्षेत्र के सांसद नहीं थे लेकिन फिर भी जब उन्हें क्षेत्र से मदद के लिए या सहयोग के लिए फोन पहुंचते थे तो वह कोरोना काल में भी खुद बीमार होते हुए भी लोगों की मदद के लिए आगे आए।
उन्होंने कहा कि वह खुद कोरोना कल में कोरोना से ग्रसित हो गए थे उनके 60 प्रतिशत फेफड़े संक्रमित हो गए थे। इसके अलावा उनकी माता राजमाता सिंधिया के भी फेफडे 80 फीदसी तक संक्रमित हो गए। लेकिन कोरोना काल के दौरान मुझे तो सेवा करनी थी लोगों के फोन पहुंचे थे। तो मैंने यहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की थी।

सिंधिया बोले- सड़कों का जाल बिछाया: बिजली के खंभे व तार लगवाए, अब सिंचाई सुविधा के लिए बनेंगे 6 नए बांध / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
- अपहरण की रिपोर्ट के बाद नाबालिग मिली सुरक्षित, बोली- कोई नहीं ले गया, घूमने गई थी / Shivpuri News
- 23 अगस्त को शिवपुरी में बिजली का बड़ा शटडाउन: मेंटीनेंस के चलते कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में अलग-अलग समय पर बंद रहेगी बिजली / Shivpuri News<br>
- मां से मिलने अस्पताल आया था युवक, लौटते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर / Shivpuri News
- निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ को पुलिस लाइन से प्रभारी साइबर सेल और निरीक्षक दीपक गौतम को पुलिस लाइन, 84 अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले / Shivpuri News<br>





Be First to Comment