Press "Enter" to skip to content

कक्षा 10वीं में सीएम राईज स्कूल की बालिका कृतिका पाण्डे ने पाए 92 प्रतिशत अंक / Shivpuri News

शिवपुरी: मध्यप्रदेश शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं का परीक्षा परिणाम गत दिवस जारी कर दिया गया। इस परीक्षा परिणाम में सीएम राईज कोलारस में कक्षा 10वीं की छात्रा कुं.कृतिका पाण्डे पुत्री संतोष पाण्डे निवासी कोलारस के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया और घोषित परीक्षा परिणाम में 92 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए अंचल कोलारस सहित जिला शिवपुरी का नाम रोशन किया है। कुं.कृतिका पाण्डे की इस उपलब्धि से प्रफुल्लित बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ.श्रीमती सुषमा पाण्डे के द्वारा हर्ष जातते हुए कहा कि शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान बालक-बालिकाऐं संसाधनों के अभाव में भी अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते है यही कारण है कि होनहार बालिका कृतिका पाण्डे के द्वारा भी सीएम राईज स्कूल में कक्षा 10वीं में शामिल होकर 92 प्रतिशत अंक हासिल कर कोलारस सहित अंचल शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है ऐसी होनहार बालिका के लिए हम उज्जवल भविष्य की कामना करते है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!