शिवपुरी: जिले के बैराड़ कस्बे में नाबालिग किशोरी द्वारा शादी करने से मना करने पर उसके माता-पिता सहित अन्य रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने घर से भागकर बैराढ़ थाने में पहुंचकर अपनी आप-बीती सुनाई और अपने माता-पिता को जेल भेजने की मांग पुलिस से की।
पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर पीड़िता के माता-पिता, भाई और फूफा के खिलाफ आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
बैराड़ कस्बे के वार्ड क्रमांक 7 की रहने वाली किशोरी ने आज बैराड़ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे माता-पिता और भाई, मेरे फूफा के कहने पर मेरी शादी कराना चाहते हैं। जब मैने उन्हें शादी करने से इंकार कर दिया, तो इसके चलते सभी ने मिलकर मुझ पर दबाव बनाया और शादी करने को राजी करने के लिए मारपीट भी कर दी।
नाबालिग किशोरी ने अपने माता-पिता से खुद की जान का खतरा बताते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग पुलिस से की थी। पुलिस ने फिलहाल नाबालिग की शिकायत पर उसके माता-पिता,भाई और फूफा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग किशोरी को शादी न करने पर परिजनों ने पीटा: नाबालिग की शिकायत पर माता-पिता सहित चार पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment