Press "Enter" to skip to content

10th क्लास में फेल होने की वजह से घर से लापता छात्र लौटा, बांकड़े मंदिर पर गुजारी रात / Shivpuri News

शिवपुरी: कक्षा दसवीं में फेल छात्र रिजल्ट आने के बाद बुधवार की शाम से लापता हो गया। दूसरे दिन गुरुवार को वापस लौट आया। पूछताछ में पता चला कि वह बांकड़े मंदिर चला गया था और वहीं सो गया।

जानकारी के मुताबिक राजपुरा रोड शिवपुरी निवासी 16 साल का छात्र बुधवार की शाम गायब हो गया। परिजन ने देहात थाने में सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। गुरुवार की शाम नीलगर चौराहे पर पिता को बेटा घूमता मिल गया। देहात थाना पुलिस को भी सूचना दी। पूछताछ में बताया कि फेल होने की वजह से वह उदास हो गया और बांकड़े मंदिर चला गया। डेढ़ सौ रुपए थे, जिससे खाना-पीना हो गया। मंदिर पर ही रात बिताई और फिर शाम को शिवपुरी शहर लौट आया। छात्र की सकुशल वापसी से परिजन खुश हैं और पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!