शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव से ट्रैक्टर चोरी मामला सामने आया है। इस मामले में शातिर चोर को पकड़ने में दुकानदारों की सजगता काम आई।
ट्रैक्टर चोरी के मामले में चोर द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी कर ले जाने का मोबाइल से बनाया हुआ वीडियो सामने आया है। ट्रैक्टर मालिक और उसके सहयोगियों ने ट्रैक्टर को बरामद कर चोरी की शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई थी। रन्नौद पुलिस ने आगे की कार्यवाही करते हुए ग्वालियर जिले के रहने बाले शातिर चोर को पकड़ लिया है।
“दो दुकानदारों की सजगता से पकड़ा गया चोर, मोबाइल से बना लिया था वीडियो “
जानकारी के मुताबिक़ रन्नौद थाना क्षेत्र के बीजरी गांव का रहने बाला सुनील दांगी अपनी गेंहू की फसल बेचने के बाद देहरदा चौराहा के पास बने कमला वेयर हाउस में अपनी गेंहू की खेप को ट्रैक्टर-ट्रॉली से उतार कर वापस गांव लौट रहा था।
इस बीच वह रास्ते में पचावली गांव में रहने बाले अपने बहनोई नरेंद्र लोधी से मिलने के लिए रुक गया था। इसके बाद सुनील लोधी अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली पचावली बस स्टैंड पर खड़ा कर अपने बहनेऊ के पास चला गया।
इसी दौरान एक चोर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास आता है। इसके बाद चोर ट्रैक्टर को डायरेक्ट स्टार्ट कर आगे बढ़ जाता हैं। जब सुनील लोधी वापस लौट कर आता है लेकिन उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं मिलता है। जब सुनील ट्रैक्टर के बारे में पास के दुकानदारों से पूछताछ करता है। तब उसे एक दुकानदार द्वारा बताया जाता है, कि एक व्यक्ति आया था, जो ट्रैक्टर को स्टार्ट कर ले गया। ट्रैक्टर चोरी कर ले जाते का उसने कुछ सेकेंडों का वीडियो बना लिया था।
एक दुकानदार ने वीडियो देख चोर की पहचान करते हुए बताया कि उक्त चोर उसकी दुकान पर आया था। जो एक मोबाइल रखने की बात कर रहा था। उसने अपने आप को गागोनी गांव का बताया था। चोर की मिली जानकारी के आधार पर सुनील लोधी और उसका बहनेऊ नरेंद्र लोधी आगे बढे जहां उन्होंने पचावली गांव के पास पेट्रोलपंप पर भी पूछताछ की थी।
पता चला कि चोर इस पैट्रोलपंप से 1000 रूपये का डीजल डला करा ले गया है। इसके बाद जब दोनों गागोनी गांव पहुंचे जहां उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ा मिल गया था। लेकिन चोर मौके से फरार हो चुका था। ट्रैक्टर चोरी की शिकायत सुनील लोधी ने रन्नौद थाने में पहुंचकर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चोर लल्लो गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ग्वालियर का रहने वाला है। आरोपी पर कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।

शातिर चोर चुरा ले गया ट्रैक्टर-ट्रॉली: दुकानदार ने चोरी करते बना लिया था वीडियो, पकड़ा गया ग्वालियर का चोर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment