Press "Enter" to skip to content

शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे 2 मौसेरे भाई हुए सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में कराया गया भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोलारस विधानसभा क्षेत्र के इमलावदी गांव के रहने वाले 2 मौसेरे भाई बीती रात सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दुर्गेश यादव निवासी इमलावदी अपने मौसेरे भाई भोला यादव के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गुना जिले के म्याना कस्बे में गए थे। रात में घर लौटते समय शिवपुरी गुना फोरलेन हाईवे के मोड़ पर उनकी तेज रफ्तार बाइक स्लिप होकर सड़क से नीचे गड्ढे में गिर गई जिससे बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!