Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार 3 युवक हुए गंभीर रूप से घायल / Shivpuri News

शिवपुरी:  जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले शंकरगढ़ रोड़ पर बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली की चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक सवार 3 युवकों में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार विवेक निवासी शंकरगढ़ थाना कोलारस ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार दिनेश और रजुआ के साथ कोलारस से बाजार कर देर रात अपने घर शंकरगढ़ लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!