शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में दो बच्चे और एक महिला को गंभीर चोंट आई हैं। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार 20 लोगों को मामूली चोंट आई हैं। घायलों का उपचार जिला अस्पताल सहित करैरा के अस्पताल में जारी है।
जिला अस्पताल में उपचार करा रहे गणेशखेड़ा (करैरा) के रहने वाले हरदास कुशवाहा ने बताया कि करैरा उसकी ससुराल हैं। जहां उसके साले ने ज्वारे का कार्यक्रम किया था। इस उपलक्ष्य में साले के परिवार और अन्य रिश्तेदार करीब 20 से 25 लोग सोमवार को ईसागढ़ के कदवाया बाली माता पर ज्वारे चढ़ाने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गए हुए थे।
कार्यक्रम को पूरा कर सभी लोग लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे टीला गांव के पास टीला मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया था। इस घटना ने राजकुमारी कुशवाह, आठ साल की रूबी कुशवाह और ढाई साल का चिंटू कुशवाह गंभीर घायल हुए हैं। वहीं ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोगों को चोट आई है। गंभीर तीनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर-ट्रॉली: महिला और दो बच्चे गंभीर घायल, 20 को आई मामूली चोट / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment