Press "Enter" to skip to content

साइबर ठग की कारस्तानी पलक झपकते ही बैंक अकाउंट से उड़ाए 65 हजार रूपए, साइबर सेल और थाने में दर्ज कराई शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी। ना ओटीपी बताई ना लिंक पर क्लिक किया फिर भी साइबर ठग ने एक युवक के बैंक खाते में जमा 65 हजार रुपए की राशि उड़ा दी। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने सहित एसपी ऑफिस पहुंचकर सायबर सेल में दर्ज कराई है।
पीड़ित ने पुलिस से ठगे गए पैसे वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार अवदेश पुत्र जगदीश आदिवासी उम्र 25 साल निवासी ग्राम अटारई थाना इंदार ने बताया कि उसे पीएम जन-मन आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। जिसकी राशि 19 अप्रैल 2024 को उसके खाते में जमा हुई।
राशि जमा होने के 5 मिनट बाद ही उसके फोन पर 8101372036 नंबर से फोन आया उसने मुझसे बोला कि तुम्हारा खाते में 75,000/- रूपये आये है मैं जैसे बताऊ वैसे करते जाओ और मेरे खाते से तीन बार में 65 हजार रूपये निकल गये। पीड़ित देश की शिकायत इंदार थाना सहित सोमवार को एसपी ऑफिस पहुंचकर सायबर सेल में दर्ज कराई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!