Press "Enter" to skip to content

पुरानी शिवपुरी ढीमर मौहल्ले में फांसी पर लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ढीमर मौहल्ले में सोमवार की सुबह एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर के पास बाड़े में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक आशू पुत्र स्वर्गीय गोविंद वाथम शराब पीने का आदी था बीती रात भी युवक शराब पीकर आया और घर में झगड़ा करने लगा इसके बाद युवक घर से चला गया सुबह युवक की लाश उसके घर के पास एक बाड़े में फांसी के फंदे से लटकी हुई मिली है। मृतक पानी के कैंपर बांटने का काम करता था। आशु बाथम ने आत्महत्या क्यों की फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!