शिवपुरी: जिले लगातार खेतों आग भड़कने की घटनाएं सामने आ रहीं हैं। ज्यादातर आगजनी की घटना खेत से गुजरी बिजली की लाइन के झूलते तारों के टकराने से घटित हो रही हैं। इसी क्रम में करैरा तहसील के नैकोरा गांव में बिजली के झूलते तारों के टकराने के बाद हुए शॉर्टशर्किट की वजह से किसानों के खेतों में खड़ी 15 बीघा गेंहूं की फसल में आग भड़क गई। जिसे फायरब्रिगेड की मदद से जैसे-तैसे बुझाया गया।
जानकारी के मुताबिक आग भड़कते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायरबिग्रेड को दे दी थी, साथ ही पानी और ट्रैक्टर की मदद से जमीन को काट कर आग को फैलने से रोकने का प्रयास किया गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर जैसे-तैसे काबू पाया था। जानकारी के मुताबिक आगजनी की इस घटना में किसान बाबूलाल रावत की चार बीघा, दशरथ रावत की सात बीघा और मातादीन की चार बीघा के खेत में कड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हुई है।

बिजली के तारों के टकराने से खेतों में भड़की आग: 15 बीघा गेंहूं की फसल जलकर हुई खाक, फायरबिग्रेड की मदद से पाया काबू / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- फोरलेन पुल के नीचे रात में खड़ी थी बोलेरो, पुलिस ने घेरा तो खुला हथियारों का राज; 4 गिरफ्तार / Shivpuri News
- भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग संपन्न, किसान हित और ग्राम विकास की कार्ययोजना पर मंथन / Shivpuri News
- पिछोर में प्रतिभाओं का महाकुंभ: 4 हजार से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, स्मृति पांडे को मिला गोल्ड मेडल / Shivpuri News
- सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर फैलाना पड़ा महंगा: आदित्य मनु शर्मा पर बीएनएस धारा 223(a) के तहत मामला दर्ज / Shivpuri News
- आधी रात को हथियारों के साथ घूमे पांच नकाबपोश, CCTV में कैद हुई संदिग्ध गतिविधियां / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment