Press "Enter" to skip to content

दिनारा की पुरानी मीट मार्केट में लगी आग: समय रहते फायरबिग्रेड ने पाया काबू, दूसरी दुकानें जलने से बचीं / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा कस्बे के डाकबंगला के पास शनिवार की रात पुरानी मीट मार्केट की एक दुकान के छप्पर में आग भड़क गई। समय रहते फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। इससे अन्य दुकानों में आग लगने से बच गई।

जानकारी के मुताबिक दिनारा के डांकबंगला के पास पुराने मीट मार्केट को कुछ माह पहले ही प्रशासन ने खाली करवा लिया था। लेकिन कुछ बंद पड़ी स्टॉल अब भी वहीं रखी हुई थी।

इनमें से एक दुकान में अज्ञात कारणों के चलते शनिवार की रात आग भड़क गई थी। आग ने दुकान के बाहर छाया के लिए लगाए गए छप्पर को अपनी चपेट में ले लिया था।

आग को उठता देख कुछ लोगों ने देख लिया था और इसकी सूचना तत्काल फायरबिग्रेड को दे दी गई थी, जिससे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया है कि आगजनी की इस घटना में विजलाल खटीक और विनोद खटीक को नुकसान हुआ है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!